Explore

Search

April 1, 2026 5:02 am

नवादा में जनसुनवाई आयोजित, 76 शिकायतें दर्ज; कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

नवादा में जनसुनवाई आयोजित, 76 शिकायतें दर्ज; कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन

नवादा: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” के तहत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। नवादा के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।
जिला स्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी ने की, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों द्वारा कुल 76 शिकायतें दर्ज कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।
जनसुनवाई में अतिक्रमण, जमीन विवाद, आपसी विवाद, रोजगार तथा जान-माल की सुरक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल सहित जिले के सभी प्रशासनिक स्तरों पर भी जनसुनवाई आयोजित कर शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!