Explore

Search

March 14, 2026 2:56 pm

दरभंगा में नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, 9 आवेदकों की समस्याओं का निस्तारण

दरभंगा में नगर पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई, 9 आवेदकों की समस्याओं का निस्तारण

दरभंगा।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली जनसुनवाई में सोमवार, 17 नवंबर 2025 को कुल 9 आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान आम लोगों की बातों को गंभीरता से सुना गया तथा कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कराया गया।

जनसुनवाई में आए आवेदकों में—

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 क्षेत्र से 02 शिकायतें

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 क्षेत्र से 03 शिकायतें

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से 01 शिकायत

बहादुरपुर थाना क्षेत्र से 01 शिकायत

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से 01 शिकायत

महिला थाना से 01 शिकायत

नगर पुलिस अधीक्षक ने बचे हुए मामलों में कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक की यह पहल पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और आम नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!