Explore

Search

March 28, 2026 10:04 pm

बिथान पुलिस पर सवाल: खनन माफिया पर केस नहीं, पिता ने SDPO से लगाई न्याय की गुहार

बिथान पुलिस पर सवाल: खनन माफिया पर केस नहीं, पिता ने SDPO से लगाई न्याय की गुहार

किशोर की कुचलकर हत्या का आरोप, थाने में आवेदन के बावजूद FIR दर्ज नहीं—जनता दरबार में पहुंचा परिवार

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खनन माफिया पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद पुलिस द्वारा केस दर्ज नहीं किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले को लेकर बेलौंन गांव निवासी मृतक के पिता मो. अकील अपने परिजनों के साथ रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित ने लिखित शिकायत में बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र मो. साकिर 26 मार्च की सुबह खेत में फसल देखने गया था। इसी दौरान कथित रूप से खनन माफिया द्वारा उसे कुचलकर हत्या कर दी गई। इस घटना के संबंध में बिथान थाना में आवेदन भी दिया गया, लेकिन पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया।
इस पर संज्ञान लेते हुए SDPO संजय कुमार सिन्हा ने बिथान थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि मामले में तुरंत केस दर्ज कर निष्पक्ष एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
SDPO के इस निर्देश के बाद पीड़ित परिवार ने आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि अब उन्हें न्याय अवश्य मिलेगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!