Explore

Search

March 14, 2026 7:38 pm

बंगाल में प्रवासी मजदूरी कर रहे सिंघिया के रमाकांत पासवान की मौत

बंगाल में प्रवासी मजदूरी कर रहे सिंघिया के रमाकांत पासवान की मौत

 

पी न्यूज ब्यूरो बिहार

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी रमाकांत पासवान, जो अत्यंत गरीब दलित समुदाय से आते थे, जीविकोपार्जन के लिए बंगाल (कोलकाता) में मजदूरी करने गए थे। दुर्भाग्यवश वहीं उनकी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। यह खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों की मदद से उनका शव गांव लाया गया। रमाकांत पासवान अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियों (जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, दो अविवाहित हैं) और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव के लोगों ने प्रशासन से रमाकांत पासवान के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है ताकि परिवार की थोड़ी सहायता हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!