Explore

Search

February 11, 2026 8:08 am

दरभंगा में फिर दुष्कर्म, नानी के सामने ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ किया घिनौना काम

दरभंगा में फिर दुष्कर्म, नानी के सामने ट्यूशन टीचर ने छात्रा के साथ किया घिनौना काम

बिहार के दरभंगा में इन दिनों शर्मसार करने वाली घटनाएं लगातार हो रही है. 6 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला थमा नहीं था कि एक और 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शौषण का मामला सामने आया है. घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.

मैट्रिक की छात्रा है पीड़िता: पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्रा है, जो इसबार मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी. ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की नानी ने बहादुरपुर थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज करायी है. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नानी ने बतायी पूरी कहानी: पीड़िता की नानी ने कहा कि शिक्षक विजय पासवान उनकी नतनी को घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था. ‘2 फरवरी को वह बाहर गयी थी. जब घर आयी तो देखा कि शिक्षक मेरी नतनी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा. मैंने इसका विरोध किया, लोगों को बुलाने लगी तो शिक्षक ने बोला कि मैं इससे शादी कर लूंगा. जब मैं बोली कि मेरी नतनी तो नाबालिग है, इसपर उसने कहा कि ठीक है आपलोग जो कहियेगा वहीं मान लेंगे.’

“8 फरवरी को पंचायत बुलाई गई, जिसमे आरोपी विजय पासवान ने शादी करने से इंकार दिया. कहा कि अगर केस मुकदमा करोगी तो लड़की सहित तुम लोगोंको जान से मार डालेंगे. लड़की का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल कर देंगे. इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.” -पीड़िता की नानी

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार: इधर, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें उसने छात्रा का वीडियो बनाया था. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

“पीड़िता की नानी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है. लड़की का मेडिकल जांच कराया जा रहा है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.” -प्रसूनजय कुमार, थानाध्यक्ष, बहादुरपुर, दरभंगा
इधर, लगातार इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है. जिले के विपक्षी नेता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. राजद के जिला उपाध्यक्ष बलदेव राम कहते हैं कि मैं नहीं बल्कि पूरा दरभंगा जिला शर्मसार है. दो दिनों के अंदर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.

“इस घटना से पूरा दरभंगा जिला शर्मसार है. मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूं. सरकार से मांग है कि इस तरह के आरोपी को ठोस कानून कार्रवाई के तहत अगर सजा दिलानी है तो कानून में संसोधन जरूरी है. अगर कोर्ट में आरोपी पर दोष सिद्द हो जाता है तो ऐसे हैवान को बीच चौराहा पर फांसी देनी चाहिए. ” -बलदेव राम, जिला उपाध्यक्ष, राजद

सख्ती से कार्रवाई की मांग: बलदेव राम के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी से वे खुश नहीं हैं. शिक्षक होकर इस तरह की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. यह शिक्षक के मर्यादा को ताड़ ताड़ करना है. प्रशासन से मांग है कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई करे.

आरोपी के घर बुलडोजर क्यों नहीं चला: बदलेव राम आक्रोशित मुड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ठेला लगाकर कमाने वाले लोगों के दुकानों पर बुलडोजर चलाया जाता है, लेकिन दरभंगा में एक भी दुष्कर्म के आरोपी के घर पर बुलडोजर नहीं चला है. एक भी हत्या के घर के ऊपर बुलडोजर नहीं चलाया गया है.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!