Explore

Search

March 12, 2026 8:23 am

प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के द्वारा की गई समीक्षा बैठक

 

प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के द्वारा की गई समीक्षा बैठक

आज दिनांक 13.12.2025 को श्री सी०के० अनिल, भा०प्र०से०, प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के द्वारा समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में राजस्व संबंधित कार्यो की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में जिला पदाधिकारी कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता श्री ओमप्रकाश मंडल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ/ मोहनिया, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता भभुआ/मोहनिया एवं सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

विभागीय कार्य की समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव महोदय ने सरकार के कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करते हुए ये बताया कि इन चार बिन्दुओं पर विशेष महाअभियान दिनांक 31.03.2026 तक चलाया जाना है, जो निम्नवत है:-
(क) दाखिल-खारिज का निष्पादन।

(ख) परिमार्जन एवं परिमार्जन प्लस का कार्य दिनांक 31.12.2025 तक पूर्ण करना।

(ग) बिहार सरकार की भूमि की सुरक्षा एवं भूमि बैंक सृजन करना।

(घ) अनु० जाति / अनु० जन जाति के व्यक्तियों के संबंध में वादों में शीघ्र निर्णय लेना।

इन चारों बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उपस्थित सभी राजस्व से संबंधित पदाधिकारिओं को अभियान चलाकर सभी लंबित मामलों को शीघ्र नियमानुसार निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!