Explore

Search

February 11, 2026 3:46 am

रोसड़ा: परीक्षा केंद्र पर छात्रा की बिगड़ी तबीयत, दोबारा एंट्री न मिलने पर सड़क जाम

रोसड़ा: परीक्षा केंद्र पर छात्रा की बिगड़ी तबीयत, दोबारा एंट्री न मिलने पर सड़क जाम

बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा प्रखंड स्थित भिड़हा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सोमवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीरहा (पूरब) आदर्श परीक्षा केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, छात्रा सुनीता कुमारी परीक्षा शुरू होने से करीब 20 मिनट पहले अचानक बीमार हो गई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद करीब डेढ़ घंटे देर से जब छात्रा परीक्षा केंद्र लौटी, तो केंद्र पर तैनात अधिकारियों ने दोबारा प्रवेश देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि एक बार परीक्षा केंद्र से बाहर जाने के बाद पुनः प्रवेश का प्रावधान नहीं है। प्रशासन की ओर से छात्रा को एक माह बाद विशेष परीक्षा लेने की बात कही गई, जिससे परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
इसके विरोध में लोगों ने रोसड़ा–सिंघिया मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और केंद्र अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस हस्तक्षेप के बाद छात्रा को दोबारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करवाया गया लेकिन परीक्षा देने से वंचित रहना पड़ा ,पुलिस के पहल पर जाम समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।
घटना की सूचना पर रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!