कंकड़बाग में लूट की कोशिश नाकाम — स्थानीय लोगों की सक्रियता से आरोपी धराया, छीनी गई रकम बरामद
पटना। कंकड़बाग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति से पैसा छीनकर भागने का प्रयास कर रहे एक आरोपी को स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते मौके पर ही पकड़ लिया गया। पीड़ित बैंक में राशि जमा करने जा रहा था, तभी एक युवक ने झपट्टा मारकर रकम छीन ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से आरोपी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीनी गई पूरी राशि की बरामदगी कर ली है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना श्री परिचय कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।
Author: K k sanjay
Post Views: 317






Total Users : 10071495
Views Today : 967