समस्तीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 किलो गांजा, ₹11.54 लाख नकद के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
समस्तीपुर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो से अधिक गांजा, ₹11 लाख 54 हजार 450 नकद और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 मार्च 2026 की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में अवैध नशे का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर प्रखंड दंडाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की उपस्थिति में बिहार पुलिस की टीम ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीतम कुमार, राजू कुमार सिंह और रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के घर और दुकान से निम्नलिखित सामान बरामद किया—
गांजा – 5.09 किलोग्राम
नकद – ₹11,54,450
मोबाइल फोन – 06 तथा7लीटर विदेशी शराब भी
बरामद किया ,सभी सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस छापेमारी अभियान में सिंघिया थाना और दरभंगा जिले की पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की आगे भी जांच की जा रही है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
छापेमारी दल में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, दरभंगा सदर थाना अध्यक्ष केतन आनंद, बिरौल थाना अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह, मनोज कुमार, एडिसन कुमार, अजय कुमार, शैलेश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
मामले की पुष्टि संजय कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा ने की है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







Total Users : 10073679
Views Today : 1363