Explore

Search

March 13, 2026 4:13 pm

Samastipur Breaking: सिंघिया के सोनसा गांव में बनेगा भव्य राधा-कृष्ण मंदिर, मंत्रोच्चार के साथ रखी गई नींव

सिंघिया के सोनसा गांव में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का शुभारंभ, मंत्रोच्चार के साथ रखी गई नींव

Singhia Block के Sonsa Village में स्थित बि. डीहा पंचायत अंतर्गत राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर बाबा हरे कृष्ण दास जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर मंदिर की नींव रखी और निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।
मंदिर निर्माण के शुभारंभ को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया और मंदिर निर्माण को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें ब्रज भूषण यादव, पंकज कुमार यादव, मनोज कुमार पूर्वे, राम शोभित यादव, लक्ष्मी यादव, चौपाल, नरेश साहु, हरिदेव साहु, राजो पूर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल थे।
ग्रामीणों ने बताया कि राधा-कृष्ण मंदिर बनने से क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना कर भगवान राधा-कृष्ण से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!