Explore

Search

April 1, 2026 8:02 pm

Samastipur Hasanpur Murder Case: युवक का श “व मिलने पर बवाल,सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी

Samastipur Hasanpur Murder Case: युवक का श “व मिलने पर बवाल,सड़क जाम, पुलिस जांच में जुटी

हसनपुर में सनसनीखेज घटना : लापता युवक का श “व मिलने से मचा हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मरांची उजागर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के पूर्व वार्ड सदस्य अकलू साह के पौत्र और शंकर साउंड सर्विस के संचालक शंकर साह के पुत्र राकेश कुमार का शव बरामद होने से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया है।
बताया जाता है कि राकेश कुमार 30 मार्च की देर शाम से लापता था। 31 मार्च को उसकी मोटरसाइकिल और कपड़े भारद्वाज कॉलेज सकरपुरा के पास बांसवाड़ी से लावारिस हालत में मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस और स्थानीय लोग लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए थे।
बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे रजवा रोड निरंकारी भवन से इमली चौक बायपास मार्ग के बीच एक बाउंड्रीवाल के अंदर से राकेश कुमार का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने युवक के पेट में चाकू से वार किया और गर्दन को धारदार हथियार से बेरहमी से काट दिया।
शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक हसनपुर और गांधी चौक हसनपुर को घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
मौके पर पहुंचे स्थानीय नेता रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है।
इस निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!