मध्याह्न भोजन बनाते समय रसोइया की मौत, विद्यालय में मचा कोहराम
शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घिवाही में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां मध्याह्न भोजन (पीएम पोषण योजना) बनाते समय वरीय रसोइया लाल बहादुर सिंह की पत्नी लगभग 46 वर्षीया चंद्रकला देवी की अचानक मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रधानाध्यापक अरुण पासवान ने बताया कि चंद्रकला देवी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। इसके बावजूद वह गुरुवार को विद्यालय में छात्रों के लिए भोजन बनाने आई थीं। भोजन बनाने के दौरान ही अचानक वह जमीन पर गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। उनकी स्थिति देखकर वहां मौजूद अन्य रसोइयों ने शोर मचाया, जिसके बाद शिक्षक, छात्र और विद्यालय के अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।इस दुखद घटना पर बीईओ रामजन्म सिंह, प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, रामनाथ पंडित, सतनारायण आर्य, शांति भूषण, प्रकाश कुमार, मदन कुमार, प्रमोद पासवान, नीलू कुमारी, मोहम्मद अब्दुल्लाह, संतोष कुमार, उमेश प्रसाद राय, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन, अजय कुमार राय, संजीव कुमार, देवानंद कामद, उमेश कुमार सिंह, दिलीप ठाकुर, अरुण पासवान, प्रदीप कुमार, राजकुमार राय, हीरानंद झा, राजकुमार मुखिया, मृत्युंजय कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।






Total Users : 10082948
Views Today : 908