समस्तीपुर स्कूल बस खतरनाक: बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा
समस्तीपुर में बड़ा खुलासा: स्कूल बसों में बच्चों की जान खतरे में, कई खामियां
समस्तीपुर: जिले में स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से जानकारीबमिल रही है कि कई स्कूल बसों में गंभीर अनियमितताएं हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार Samastipur जिले में चल रही कई स्कूल बसों में न तो जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है और न ही फिटनेस सर्टिफिकेट सही तरीके से मौजूद है। कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास जैसी जरूरी सुविधाएं भी नहीं पाई गईं।और न ही चालक और खलासी को लाइसेंस है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि रोजाना सैकड़ों बच्चे इन्हीं बसों से स्कूल जाते हैं, लेकिन वाहनों की स्थिति काफी खराब है। कई बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन और परिवहन विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जिले में स्कूल बसों की व्यापक जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूल वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।






Total Users : 10071376
Views Today : 655