Samastipur Singhia News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण शिविर आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत लिलहौल पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रीन इंडिया युथ वुमेन सोसाईटी द्वारा मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था के संस्थापक संजय कुमार झा, नंद कुमार झा और पूजा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
संस्था पिछले आठ वर्षों से महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा तथा गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्य श्रवणजी, श्यामा देवी, चांदनी देवी, मुन्ना जी और रामप्रवेश साहु (मुखिया) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
📞 संपर्क: 9472878877 / 7463095007 / 9955336681
P News | Singhia Samastipur Local News






Total Users : 10071375
Views Today : 649