Explore

Search

April 1, 2026 5:01 am

बिहार से सनसनीखेज न्यूज :कटिहार में आपराधिक घटना की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

बिहार से सनसनीखेज न्यूज :कटिहार में आपराधिक घटना की साजिश नाकाम, अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

कटिहार: बिहार पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को होने से पहले ही विफल कर दिया। यह कार्रवाई कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर चौक के पास की गई।
12 फरवरी 2026 की रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. तनवीर (निवासी– बड़गांव विशनपुर, थाना कोढ़ा) बताया।
विधिवत तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कांड दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!