ढाबे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में 9 लोग गिरफ्तार
मथुरा में हाइवे किनारे ढाबों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दोताना स्थित चर्चित चोटी वाला ढाबा पर छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस की दबिश से मची भगदड़
पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि नेशनल हाईवे के कुछ ढाबों पर खाने-पीने की आड़ में गलत गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर गुप्त जांच शुरू की गई।
मंगलवार को पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ ढाबे पर छापा मारा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके से 5 युवतियां और 4 युवक हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबे के कमरों से कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 5 युवतियां और 4 युवक शामिल हैं। सभी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रैकेट के नेटवर्क की जांच जारी
छाता थाना क्षेत्र पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के तार और किन-किन जगहों से जुड़े हैं और क्या अन्य ढाबों पर भी इसी तरह का नेटवर्क सक्रिय है।
पुलिस का सख्त संदेश
सीओ भूषण वर्मा ने साफ कहा है कि हाईवे पर इस तरह के अनैतिक कार्यों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी






Total Users : 10082203
Views Today : 761