सिंघिया में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष बैठक आयोजित
समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बताया गया कि यह अभियान कुल 17 दिनों तक संचालित किया जाएगा। इसमें
14 दिनों तक घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दवा खिलाई जाएगी,
जबकि 3 दिन निर्धारित बूथों पर दवा सेवन कराया जाएगा।
निर्देश दिया गया कि 11 फरवरी को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर संबंधित आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थियों को उनकी उम्र और ऊंचाई के आधार पर DEC, एलबेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन की दवा खिलाई जाएगी।
बैठक में रमजान माह को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को 17 फरवरी 2026 तक दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर कृषि विभाग से संजय कुमार सिंह, जीविका से पुष्यंत पुष्कर, आईसीडीएस से एलएस स्मृति कुमारी, स्वास्थ्य विभाग से बीएचएम प्रभात प्रसून, बीसीएम बनहैया कुमार चौधरी, पीरामल फाउंडेशन से राकेश कुमार झा तथा डब्ल्यूएचओ से धर्मेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।






Total Users : 10072565
Views Today : 2174