Explore

Search

March 26, 2026 11:29 pm

पटना में PGTI NEXTGEN ALPHA गोल्फ चैंपियनशिप का सफल आयोजन

 

पटना में PGTI NEXTGEN ALPHA गोल्फ चैंपियनशिप का सफल आयोजन

कोलकाता के सुनीत चौरसिया बने विजेता, नोएडा के विपिन मुखिया उपविजेता

पटना। राजधानी पटना में आज PGTI NEXTGEN ALPHA गोल्फ चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के सहयोग से आयोजित हुआ, जो देश के उभरते गोल्फ खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

इस प्रतियोगिता में देशभर से 72 प्रतिभाशाली प्रोफेशनल एवं उभरते गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय गोल्फ के उज्ज्वल भविष्य की झलक पेश की। यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रोफेशनल सर्किट में आगे बढ़ने के लिए एक सशक्त अवसर प्रदान करती है।

प्रतियोगिता में कोलकाता के सुनीत चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नोएडा के विपिन मुखिया उपविजेता रहे।

विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में ALPHA स्पोर्ट्स अकादमी के फाउंडर सुमित प्रकाश, को-फाउंडर अस्मिता चौधरी, PGTI के चीफ बिजनेस ऑफिसर विकास, पटना गोल्फ क्लब के कैप्टन विशाल सहाय तथा सेक्रेटरी अरविंद सिंह द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता को 317875 व उपविजेता 267875 रुपये उपहार स्वरूप दी गईं।

ALPHA स्पोर्ट्स अकादमी खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अकादमी का उद्देश्य ग्रासरूट से लेकर एलीट स्तर तक खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, मानसिक मजबूती और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्रदान करना है। PGTI के साथ इसकी साझेदारी भारतीय गोल्फ, विशेषकर उभरते खिलाड़ियों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर स्ट्रैटजिस्ट सर्वेश कश्यप एवं बोबीस एंटरटेनमेंट के एमडी मृणाल किशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

• देशभर से 72 प्रोफेशनल एवं उभरते गोल्फ खिलाड़ियों की भागीदारी
• PGTI NEXTGEN टूर के अंतर्गत युवा प्रतिभाओं को मंच
• प्रतिष्ठित पटना गोल्फ क्लब में सफल आयोजन

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!