Explore

Search

March 11, 2026 11:42 pm

सिंघिया नगर पंचायत वार्ड 7 के पूर्व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी सुरेंद्र मंडल का निधन, पुत्र के आने के बाद हुआ दाह संस्कार

सिंघिया नगर पंचायत वार्ड 7 के पूर्व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी सुरेंद्र मंडल का निधन, पुत्र के आने के बाद हुआ दाह संस्कार

समस्तीपुर :
सिंघिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी तथा सिंधिया महाविद्यालय, सिंघिया के पूर्व सेवानिवृत्त चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी (चपरासी) सुरेंद्र मंडल का निधन 12 जनवरी 2026 को हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय सुरेंद्र मंडल के पुत्र बाहर रहने के कारण तत्काल अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका। पुत्र के 14 जनवरी को घर पहुंचने के बाद पूरे विधि-विधान से उनका दाह संस्कार किया गया।
स्वर्गीय सुरेंद्र मंडल महाविद्यालय में अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर पंचायत के लोगों बैजू मंडल विजय महतो समेत कई अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!