Explore

Search

March 10, 2026 10:25 am

हमला के नियत से शिक्षक के घर के कैम्पस में तोड़ फोड़,पत्थर बाजी बाल बाल बचे शिक्षक परिवार।

हमला के नियत से शिक्षक के घर के कैम्पस में तोड़ फोड़,पत्थर बाजी बाल बाल बचे शिक्षक परिवार।

बिहार के दरभंगा जिले के  कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के   पकाही झाझरा, वार्ड नंबर 11, ग्राम शंकरपुर भुस्कुरवा शिक्षक गुरुदेव पोद्दार के घर करीब आधा दर्जन महिलाएं एवं कई युवकों ने हमले के नियत से घर के कैंपस में तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी किया ।मध्य विद्यालय खेसराहा के प्रधानाध्यापक गुरुदेव पोद्दार ने कहा उस वक्त हम विद्यालय में मौजूद थे हमारा आवासीय परिसर घर खाली देख हमारे परिसर में तोड़फोड़ एवं पत्थर बाजी किया जो की सी सी टी वी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद है।

 

घर एवं परिसर में सी सी टी वी लगे कैमरे में घटना कैद।

शिक्षक गुरुदेव पोद्दार ने कहा घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा से सुरक्षा की गुहार लगाया तो 112 नंबर की गाड़ी घटनास्थल पर आया। बिना कुछ निदान किय, बिना जांच किय वापस चला गया। गुरुदेव पोद्दार ने कहा अपनी जान एवं परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की बात आवेदन देकर कहा।

तिलकेश्वर थाना प्रभारी ने कहा अभी मेरे पास आवेदन नहीं आया है आवेदन आने पर नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई होगी।

 

बताते चलें कि उक्त मामला जमीनी विवाद से संबंधित है। वही शिक्षक ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कई अधिकारी एवं पदाधिकारी को निशाना बनाया कहा कुशेश्वरस्थान अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी लखिंद्र राम, स्थानीय सी एस सी संचालक किशन कुमार की लापरवाही के वजह से इतना घटना घट रहा है। जोकि जमीन की रजिस्टर 2 में भी छेड़छाड़ की बात हकीकत क्या है यह तो उच्च स्तरीय जांच होने के बाद होगी बड़ी खुलासा। रिपोर्टर
राहुल कुमार सिंह

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!