Explore

Search

March 15, 2026 2:37 pm

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: अब हर परिवार को मिलेगा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: अब हर परिवार को मिलेगा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली

बिहार सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 1 अगस्त 2025 से, अर्थात जुलाई महीने के बिजली बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस निर्णय से राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

सीएम नीतीश कहे कि हमारी सरकार शुरू से ही सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है, और अब यह निर्णय उसी प्रतिबद्धता को और आगे ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सौर ऊर्जा से ऊर्जा क्रांति की तैयारी

राज्य सरकार ने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर:

उनके घरों की छतों पर अथवा

नजदीकी सार्वजनिक स्थलों पर
सौर ऊर्जा संयंत्र (Solar Plant) लगाए जाएंगे।

इस योजना का उद्देश्य है कि उपभोक्ताओं को स्थायी और निःशुल्क ऊर्जा स्रोत प्रदान किया जाए और राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया जाए।

कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत विशेष प्रावधान

अत्यंत निर्धन परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

अन्य उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार द्वारा उचित सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रभाव और लक्ष्य

घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली पर कोई खर्च नहीं करना होगा।

आने वाले तीन वर्षों में लगभग 10,000 मेगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

यह योजना ना सिर्फ आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा सुरक्षा की दृष्टि से भी एक दूरदर्शी और क्रांतिकारी कदम है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!