सिंघिया के सरकारी स्कूल में चोर ने किया हाथ साफ
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित टेन प्लस टू हाई स्कूल लगमा में चोर का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जैसे कि स्कूल के एचएम मो0 शमीम ने बताया कि 4दिन पूर्व किसी अज्ञात चोर ने विद्यालय का ताला तोड़कर 3पंखा चोरी कर लिया था तथा रुम में शराब का खाली बोतल भी रख दिया गया था जिसकी शिकायत सिंघिया थाने में कर चुका ।परंतु पुलिस पदाधिकारी के द्वारा किसी प्रकार की ठोस कारवाई नहीं किया गया जिस कारण पुनः बुधवार के रात्री में अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर कंप्यूटर वगैरह चोरी कर लिया है ।बताते चले कि उन लोगों का कहना है कि विद्यालय में छूटी दिए जाने के बाद शाम ढलते ही विद्यालय के प्रांगण में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है और वे लोग सरस्वती देवी के मंदिर यानी विद्यालय के प्रांगण में ही शराब पार्टी किया करता है फिर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन का ग़श्ती गाड़ी इधर नहीं आता है ।जिससे अज्ञात असामाजिक तत्व निर्भीक होकर बैठकी लगाते और देर रात्री होने पर विद्यालय के संपति को नुकसान पहुंचाने का काम किया करता है






Total Users : 10071658
Views Today : 1790