Explore

Search

February 18, 2026 3:33 am

आज की बड़ी खबर बिहार —बीए छात्रों के लिए

आज की बड़ी खबर बिहार —बीए छात्रों के लिए

स्नातक 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप अनिवार्य, 60–120 घंटे करना होगा पूरा

स्नातक सत्र 2023–27 के छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। नामांकन के तुरंत बाद प्रत्येक छात्र को कम से कम 60 घंटे और अधिकतम 120 घंटे की इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।
विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर विभिन्न कंपनियों व संस्थानों के साथ करार कर छात्रों को इंटर्नशिप उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। यदि किसी कारणवश संस्थान इंटर्नशिप की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं, तो छात्र संबंधित कॉलेज या विश्वविद्यालय की अनुमति लेकर स्वयं किसी व्यावसायिक संस्थान में इंटर्नशिप कर सकेंगे।
इंटर्नशिप पूरी करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ इंटर्नशिप प्रदान किया जाएगा। सफलतापूर्वक इंटर्नशिप करने पर छात्रों को 4 क्रेडिट प्वाइंट मिलेंगे, जो सीधे उनके अंकपत्र में जोड़े जाएंगे।
इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देना और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!