आज की बड़ी खबर पी न्यूज पर
दानापुर में ट्रेन चोरी कांड का खुलासा: 10 आरोपी गिरफ्तार, सोने-हीरे के गहने बरामद
बिहार पुलिस ने दानापुर रेलवे स्टेशन से विभूति एक्सप्रेस में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए सोने-हीरे के गहनों समेत कई सामान बरामद किए हैं।
पूरी खबर
08 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6 बजे दानापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-03 से ट्रेन संख्या 12333 विभूति एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान रहुरापुर (दानापुर) निवासी रिंकु कुमारी के लेडीज पर्स से टिफिन के भीतर रखे कीमती गहने चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान में सोने की चेन, कंठी, मंगलसूत्र, कान की बाली, हार सेट और हीरे की अंगूठी शामिल थी।
इस मामले में रेल थाना दानापुर कांड संख्या-37/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई, जिसने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमृता पासी उर्फ उपीना पासी, सितारा पासी, मेधुनी पासी, पूजा पासी, नेहा पासी, मनीषा कुमारी, बिच्छुआ पासी, जुगनी पासी, विजय पासी और करण पासी शामिल हैं। सभी मूल रूप से बराकर (पश्चिम बंगाल) के निवासी हैं और वर्तमान में पटना क्षेत्र में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पटना और पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों से
सोने की चेन
हीरे की अंगूठी
सोने के तीन मंगलसूत्र
कान की बाली
चांदी का लॉकेट, ब्रासलेट और सिकड़ी
लॉकेट सहित सोने की चेन
5 मोबाइल फोन (एक वनप्लस सहित)
बरामद किए हैं। बरामद सामान की पुष्टि दर्ज कांड से भी की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।






Total Users : 10058255
Views Today : 213