Explore

Search

February 11, 2026 3:44 am

सिंघिया में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत, बीडीओ विवेक रंजन ने लिया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन

सिंघिया में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत, बीडीओ विवेक रंजन ने लिया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड में मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने स्वयं फाइलेरिया से बचाव हेतु निर्धारित दवा का सेवन कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य कर्मियों की उपस्थिति में आम लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा सेवन करने की अपील की गई। बीडीओ विवेक रंजन ने कहा कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जिससे बचाव के लिए सरकार द्वारा निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी लोगों को बिना किसी डर या भ्रम के दवा अवश्य लेनी चाहिए, ताकि इस बीमारी का पूर्ण उन्मूलन संभव हो सके।
उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर लोगों को दवा सेवन कराएं तथा दवा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रांति को दूर करें। साथ ही ग्रामीणों से सहयोग करने और अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।
इस मौके पर पीरामल फाउंडेशन से राकेश कुमार झा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एम एम अंसारी  डाक्टर राजेश कुमार हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून एम एन ई कन्हैया कुमार के अलावे अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे । सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के माध्यम से प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक दवा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि भविष्य में फाइलेरिया जैसी बीमारी से क्षेत्र को पूर्णतः मुक्त किया जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!