UPSC 2025 Topper प्राची 28वीं रैंक: बिथान में भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ मनाया जश्न
प्राची ने UPSC में 28वीं रैंक हासिल कर बिथान में घर लौटते ही जीत लिया सबका दिल, ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया भव्य स्वागत
समस्तीपुर: बिथान प्रखंड के तेलनी पुषाहो ग्राम पंचायत की निवासी प्राची ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 परीक्षा में 28वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्राची शिक्षक रजनीकांत वर्मा की पुत्री हैं। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद प्राची अपने पैतृक गाँव बिथान लौट आईं, जहाँ उनके स्वागत के लिए पूरे गाँव में खुशी और उत्साह का माहौल था।
भव्य स्वागत, गाजे-बाजे और फूलों की सजावट
प्राची के घर के सामने ग्रामीणों और परिजनों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं ने मिलकर प्राची की सफलता का जश्न मनाया। घर की आँगन और गली में रंग-बिरंगे फूलों और सजावट के साथ उनका स्वागत किया गया।
प्रेरणा का स्रोत बनी प्राची
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने कहा कि प्राची की इस उपलब्धि से गाँव के युवाओं में संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी के लिए उत्साह बढ़ा है। उनके माता-पिता ने भी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि प्राची का सपना, मेहनत और समर्पण ही उसे इस मुकाम तक पहुँचा सका।
प्रशंसा और नसीहत
बिथान BDO मो. आफताब आलम ने भी प्राची की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दिए और अन्य बच्चों को नसीहत दी कि यदि भविष्य में कुछ करके दिखाना है तो प्राची को देखो और उसी आधार पर ऊँचाई हासिल करो।
विशेषज्ञों और शिक्षकों ने प्राची को सफलता की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए शिक्षा और प्रेरणा का आदर्श है।
ग्रामीण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय पहचान
प्राची की यह उपलब्धि यह साबित करती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा सकते हैं, बस जरूरत है मेहनत और सही मार्गदर्शन की।






Total Users : 10071448
Views Today : 823