Explore

Search

February 20, 2026 3:51 am

बहुत बड़ी खबर,बिहार में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। गुरुवार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज नगर परिषद में पदस्थापित कनीय अभियंता अमन कुमार को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जिले में बीते 72 घंटे के भीतर भ्रष्टाचार के खिलाफ यह तीसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
वार्ड संख्या-12 (ग्राम-नाही) निवासी राजकुमार तिवारी ने पटना स्थित निगरानी इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि क्षेत्र में कराए गए फेवर ब्लॉक कार्य के भुगतान और संबंधित कागजी प्रक्रिया के एवज में जेई अमन कुमार 9 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग ने ट्रैप टीम गठित की। तय योजना के अनुसार जैसे ही गुरुवार को आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। इस संबंध में निगरानी थाना कांड संख्या-07/2026 दर्ज किया गया है।
निगरानी विभाग की लगातार कार्रवाइयों को राज्य सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया गया कि गिरफ्तार कनीय अभियंता को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है, जहां उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति को निर्णायक माना जा रहा है, जिसके तहत लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!