Explore

Search

March 15, 2026 8:21 pm

मिथिला क्षेत्र में जन शिकायतों की सुनवाई, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मिथिला क्षेत्र में जन शिकायतों की सुनवाई, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देश

 

पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के मनोज कुमार तिवारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए फरियादियों ने कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
पुलिस उप-महानिरीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को भेज दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिकायतकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहकर उन्हें प्रगति की जानकारी दी जाए।
इस पहल से आम लोगों में भरोसा बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जन शिकायतों के त्वरित समाधान से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!