Explore

Search

April 15, 2026 11:21 am

दरभंगा से बड़ी खबर पी न्यूज पर ।

सिमरी थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 19 फरवरी 2026 को सिमरी थाना में सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के क्रम में कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए न्यायालय से वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना निरीक्षण के दौरान जमानतीय पंजी, अजमानतीय पंजी, कांड दैनिकी पंजी, आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केस डायरी तथा वारंट/इश्तिहार/कुर्की पंजियों का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए—
वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश।
प्रतिवेदित कांडों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का आदेश।
सभी पंजियों को अद्यतन रखने पर जोर।
कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने के निर्देश।
कांड दैनिकी को नियमित रूप से अपडेट रखने की हिदायत।
शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश।
थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के आदेश।
डायल-112 से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए सभी अनुसंधानकर्ताओं को सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!