बिथान की पूर्व प्रखंड प्रमुख सह राजद नेत्री विभा देवी ने सिंघिया में जनता दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की
समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिंघिया प्रखंड में बुधवार को राजद की वरिष्ठ नेत्री एवं बिथान प्रखंड की पूर्व प्रखंड प्रमुख विभा देवी ने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने सालेपुर पंचायत के अगरौल, बलहा, मूसेपुर, सालेपुर, विष्णुपुर डीहा पंचायत के विष्णुपुर डीहा, करही, सोनसा, दौरकाही, कुंडल 2 , निमी, नवटोलिया, बसुआ, भीरार, अरराही, लगमा और जहांगीरपुर गांवों का दौरा किया।
जनता से मुलाकात कर आशीर्वाद लेते हुए विभा देवी ने वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया और लोगों से आग्रह किया कि वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करें।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व समर्थक मौजूद रहे।
गांवों के लोगों ने कहा कि यदि राजद से विभा देवी को टिकट मिलता है, तो वे उन्हें जिताने का काम करेंगे। वहीं, लोगों द्वारा सरकार बदलने की बातों पर विभा देवी ने आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेंगी।






Total Users : 10071709
Views Today : 416