Explore

Search

March 11, 2026 11:41 pm

दौरकाही में मारपीट की घटना, महिला घायल, पीएचसी में भर्ती

दौरकाही में मारपीट की घटना, महिला घायल, पीएचसी में भर्ती

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दौरकाही गांव में हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
घायल महिला की पहचान दौरकाही गांव निवासी चनिया देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार चनिया देवी अपने घर का निर्माण कार्य कर रही थी, इसी दौरान पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस को आवेदन दिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!