*बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह की तैयारीयां पूरी; तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे : एजाज अहमद*
पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वां जयंती समारोह राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय कर्पूरी सभागार में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए तैयारी समिति के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी बनाए गए हैं और उनके देखरेख में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी ने पत्र जारी कर पटना प्रमंडल, मगध प्रमंडल के साथ-साथ तिरहुत में प्रमंडल के वैशाली जिला के साथियों को अनिवार्य रूप से पटना के कर्पूरी सभागार राज्य कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया है साथ ही अन्य जिलों में जिला स्तर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह मनाने की बातें कही है। साथ ही दिनांक 15 अप्रैल 2026 से बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती समारोह सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा।
एजाज ने बताया कि पटना में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता , कार्यकर्ताओ के साथ-साथ बाबा साहेब के विचारों वाले लोग भी शामिल होंगे।






Total Users : 10085412
Views Today : 1873