Explore

Search

September 22, 2026 3:34 am

गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
घटना को लेकर महापौर सह जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष अनिता राम एवं अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भुपनेश्वर राम ने पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह समाज में अशांति फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। उन्होंने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
नेताओं ने प्रशासन से अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और आमजन का विश्वास बना रहे

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!