समस्तीपुर में 147 सहायक अवर निरीक्षक बने पुलिस अवर निरीक्षक, पिपिंग समारोह में दी गई नई जिम्मेदारियों की जानकारी
समस्तीपुर: आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह द्वारा सहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक पद पर प्रोन्नति के अवसर पर पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान 147 सहायक अवर निरीक्षकों को बैच लगाकर पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर नवप्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी गईं और नई जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही गई।
Author: K k sanjay
Post Views: 76

Total Users : 10227899
Views Today : 3430