Explore

Search

September 21, 2026 2:39 pm

सिंघिया में ब्यूटी पार्लर से विदेशी शराब बरामद, संचालक भी गिरफ्तार

सिंघिया में ब्यूटी पार्लर से विदेशी शराब बरामद, संचालक भी गिरफ्तार

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ब्यूटी पार्लर से विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर संचालक को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सिंघिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार में संचालित रानी ब्यूटी पार्लर में की गई।

सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्यूटी पार्लर में शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पार्लर में छापेमारी की। इस दौरान वहां से कुल 3.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद ब्यूटी पार्लर संचालक रंजीत कुमार साहू, पिता गोपाल साहू, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की बात कही जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!