Explore

Search

June 22, 2026 5:53 pm

सिंघिया से बड़ी खबर, हॉस्पिटल निर्माण में महाघोटाले का आरोप

सिंघिया से बड़ी खबर, हॉस्पिटल निर्माण में महाघोटाले का आरोप

 

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत के अकौना गांव में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया गुणवत्ता का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भवन निर्माण में मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। भवन में किया गया प्लास्टर तेजी से झड़ रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण भवन बनने के कुछ ही समय बाद इसकी स्थिति खराब होने लगी है। लोगों ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते जांच नहीं हुई तो भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है, जिससे सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ आम जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा भी प्रभावित होगी।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित संवेदक और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है तथा उच्च स्तरीय जांच कराने की अपील की है, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!