Explore

Search

May 8, 2026 1:06 pm

सिंघिया पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

सिंघिया पुलिस पर जानलेवा हमला मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में सिंघिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि मंगलवार की रात पुलिस शराब कारोबारी सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पदाधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस पदाधिकारी और एक सिपाही घायल हो गया था
घटना के बाद सिंघिया थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विष्णुपुर डीहा निवासी रंजीत सिंह के पुत्र चंदन सिंह, स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह तथा रंजीत सिंह की पत्नी बिजली देवी के रूप में की गई है।
इस संबंध में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यम कुमार सिंह शराब कारोबारी वारंटी को गिरफ्तार करने गए पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट कर वारंटी को भगाने के मामले में 5लोगो के विरुद्ध केश दर्ज किया गया था जिसमें तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!