Explore

Search

October 24, 2026 10:28 pm

बिहार में अलर्ट, कोरोना की तर्ज पर तैयारी के निर्देश

बिहार में अलर्ट, कोरोना की तर्ज पर तैयारी के निर्देश

गुजरात, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में HMPV वायरस मिलने के बाद बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को

 

कोरोना (COVID-19) के बाद चीन में एक और वायरस ने हाहाकार मचा रखा है. इस नए वायरस का नाम है- HMPV. चीन के इस वायरस ने देश में भी दस्तक दे दी है. गुजरात, महाराष्ट्र और बेंगलुरु में HMPV वायरस से संक्रमित मरीज मिलने के बाद बिहार सरकार अलर्ट हो गई है. बिहार में कोरोना की तर्ज पर इस वायरस से भी निपटने के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश के बाद बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार (6 जनवरी) को सभी जिलों के डीएम, मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के प्राचार्य एवं अधीक्षक, सिविल सर्जनों को इस वायरस से बचाव के लिए कोरोना की तर्ज पर ही इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

स्वास्थ्य सचिव संजय सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को फ्लू जैसे रोगों और गंभीर सांस की बीमारी पर नजर रखने को कहा है. इसकी रिपोर्ट रोजाना आईएचआईपी पोर्टल पर भेजनी होगी. उन्होंने कहा कि यह एक श्वसन तंत्र से जुड़ा हुआ वायरस है. इसके संक्रमण से बचने के लिए कोई विशेष एंटी वायरल या वैक्सीन अबतक उपलब्ध नहीं है. इसलिए बचाव ही एकमात्र इलाज है. इसके साथ ही उन्होंने सभी जिला अस्पतालों में कोविड-19 की दवाइयां, किट, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, मास्क वगैरह की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!