Explore

Search

March 4, 2026 3:58 am

सीएम नीतीश से नाखुश होकर लोग बदलाव चाहते : इंदु गुप्ता, जन सुराज की भावी प्रत्याशी

सीएम नीतीश से नाखुश होकर लोग बदलाव चाहते : इंदु गुप्ता, जन सुराज की भावी प्रत्याशी

समस्तीपुर। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज की भावी प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर, सालेपुर, विष्णुपुर डीहा, कुंडल समेत कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

इंदु गुप्ता ने कहा कि जब तक बिहार में राजनीतिक बदलाव नहीं होगा, तब तक गरीब परिवारों और उनके बच्चों का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने प्रशांत किशोर को गरीबों की उम्मीद बताते हुए कहा कि वे ही बेरोजगारी और गरीबी दूर कर सकते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार हसनपुर से जीते तेज प्रताप यादव ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन पाँच साल में न तो वे जनता से मिलने आए और न ही क्षेत्र में कोई विकास कार्य हुआ। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें जीत का अवसर देती है तो हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में “विकास की गंगा” बहा देंगी।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सत्य नारायण यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का समर्थन इस बार बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। वहीं युवाओं और महिलाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि न तो बेरोजगारी दूर हुई और न ही महंगाई कम हुई। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब बिहार में परिवर्तन की जरूरत है और प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री बनाना है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!