समस्तीपुर: कोल्हुआघाट में माता भगवती की आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर ग्राम स्थित कोल्हुआघाट में आयोजित मां भगवती की पूजा-अर्चना के दौरान बीती रात्रि एक भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आरती की गूंज से पूरा जहांगीरपुर गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालु हाथों में दीप और फूल लिए माता रानी की जय-जयकार करते नजर आए। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पूजा-अर्चना और आरती का विधिवत संचालन जिले के वारिसनगर प्रखंड स्थित हांसा ग्राम के विद्वान पंडित दीपक कुमार झा, तथा हसनपुर प्रखंड के देवधा ग्राम के राजा मिश्रा एवं श्रीराम मिश्रा द्वारा किया गया। उनकी मंत्रोच्चारण एवं वैदिक विधियों से आरती कार्यक्रम विशेष रूप से प्रभावशाली रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार का आयोजन क्षेत्र में श्रद्धा और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय युवाओं एवं समितियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Total Users : 10285989
Views Today : 715