Explore

Search

March 3, 2026 10:49 pm

सिंघिया में विधानसभा चुनाव को लेकर सघन रूप से वाहन जांच अभियान शुरू

सिंघिया में विधानसभा चुनाव को लेकर सघन रूप से वाहन जांच अभियान शुरू

चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय 9973956223

समस्तीपुर (सिंघिया):
बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह जांच अभियान सिंघिया-दरभंगा मुख्य सड़क मार्ग (एसएच 88) पर स्थित दरभंगा जिले की सीमावर्ती क्षेत्र फुलहरा में चलाया जा रहा है। अभियान में बीएसएफ (Border Security Force) के जवानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

जांच कार्य का नेतृत्व सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राज कुमार यादव एवं ओपिंदर यादव कर रहे हैं। वहीं, मौके पर सहायक पर्यवेक्षक अधिकारी भी जांच कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

अधिकारीगण ने बताया कि चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद संदिग्ध वाहनों, नकदी, शराब या अन्य अवैध सामानों की रोकथाम हेतु यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि विधानसभा चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!