Explore

Search

March 3, 2026 9:21 pm

सिंघिया से पी न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट — महिला वोटर में जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें

सिंघिया से पी न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट — महिला वोटर में जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लोकतंत्र का महापर्व कहा जा रहा है, और इस महापर्व में मतदाता पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत स्थित जहांगीरपुर प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 23 और 24, लगमा मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 25, तथा मध्य विद्यालय बेहट के बूथ संख्या 26 और 27 का दौरा करने पर यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि महिला मतदाता इस बार रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखा रही हैं।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक पाई गई। महिलाएं अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रही हैं, और यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।

मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र वातावरण में संपन्न हो रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा सौ प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के कई प्रयास किए गए थे, जिनका असर अब स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

पी न्यूज़ की टीम लगातार विभिन्न मतदान केंद्रों से अपडेट ला रही है — जनता का जोश इस बार बताता है कि बिहार में लोकतंत्र का असली पर्व मनाया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!