लोकसभा में उठा उत्तराखंड के हॉर्टीकल्चर टूरिज्म का मुद्दा
सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार से बजट और तकनीकी सहयोग की मांग की
नई दिल्ली/नैनीताल।
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अजय भट्ट ने लोकसभा सत्र के शून्यकाल के दौरान उत्तराखंड में हॉर्टीकल्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
सांसद ने रामगढ़ (नैनीताल) में प्रस्तावित हॉटी-टूरिज्म परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में फल, फूल और बागवानी आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विशेष बजट, आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
उन्होंने कहा कि हॉर्टीकल्चर टूरिज्म से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। सांसद ने केंद्र से इस परियोजना को राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के रूप में विकसित करने की मांग की।



Total Users : 10132866
Views Today : 850