Explore

Search

March 4, 2026 5:47 pm

मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी – 20,दिसंबर 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी प्रभारियों को नशे के अवैध कारोबार में लिप्त नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आम्रपाली चौकी बैरियर थाना मुखानी में चेकिंग के दौरान वाहन संख्या Uk 18 G 4028 मो0 सा0 को चेक करने पर चालक रेशम सिंह पुत्र जागर सिंह निवासी ग्राम ककराला थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर मुखानी उम्र 27 वर्ष को 166 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम पर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया l उक्त संबंध में थाना मुखानी में FIR N0 266/25 धारा 60(1)/72Ex Act पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम मे उ0 नि0 अविनाश मौर्य, का0 शंकर सिंह एवं का0 भगवती पाठक थे.

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!