Explore

Search

June 24, 2026 12:48 am

माहे पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

माहे पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे पंचायत में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पंचायत सरकार भवन के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। कार्य स्थल पर योजना से संबंधित सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। वहीं भवन के पिलर टेढ़े बनाए जाने, ढलाई के दौरान वाइब्रेशन मशीन (भोबरेटर) का उपयोग नहीं किए जाने तथा घटिया गुणवत्ता की ईंट लगाए जाने का भी आरोप है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मानकों की अनदेखी कर भवन बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में भवन की मजबूती पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। बताया जा रहा है कि कार्य स्थल पर बिना जेई (कनीय अभियंता) की मौजूदगी के ही निर्माण कराया जा रहा है, जिससे अनियमितताओं को बढ़ावा मिल रहा है।
भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर दोषी संवेदक पर कार्रवाई करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में, एनडीए समर्थित पंचायत में इस तरह की अनियमितता बेहद चिंताजनक है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!