Explore

Search

March 5, 2026 2:28 am

जिला पदाधिकारी, की अध्यक्षता में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस-2026 समारोह के आयोजन की तैयारी

जिला पदाधिकारी, की अध्यक्षता में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस-2026 समारोह के आयोजन की तैयारी

 

जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस-2026 समारोह के आयोजन की तैयारियों के निमित्त बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई

सिवान, 02 जनवरी 2026 शुक्रवार

जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के आयोजन से संबंधित तैयारियों के निमित्त बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी, 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण पूर्ण वातावरण में संपन्न किया जाएगा।

मुख्य राजकीय समारोह राजेंद्र स्टेडियम सिवान में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम सिवान में राष्ट्रीय ध्वजोतोलन 9:15 बजे पूर्वाह्न में किया जाएगा।

समाहरणालय सिवान परिसर में 10:30 बजे पूर्वाह्न में, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिवान में 10:40 बजे पूर्वाह्न में ,अनुमंडल कार्यालय सिवान में 10:50 पूर्वाहन में,जिला परिषद सिवान में 10:55 बजे पूर्वाह्न में, बिहार गृह रक्षा वाहिनी सिवान में 11:00 बजे पूर्वाह्न में, पुलिस लाइन मैदान सिवान में 11:05 बजे पूर्वाह्न में तथा महादलित टोलों में 11:30 बजे पूर्वाह्न में झंडोतोलन किया जाएगा।

सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा जिला के महादलित टोलों में आयोजित झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में झंडोतोलन कार्यक्रम का District administration Siwan के फेसबुक पेज पर वेबकास्टिंग के जरिए लाइव करने हेतु जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सिवान एवं उनके कर्मीगण को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया।

दिनांक 17 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक 8:30 बजे पूर्वाह्न से 10:30 बजे पूर्वाहन तक परेड का पूर्वाभ्यास का संचालन राजेंद्र स्टेडियम सिवान में कराया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम स्थल राजेंद्र स्टेडियम में विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। विभागों के नाम इस प्रकार हैं- ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका,जिला कल्याण पदाधिकारी सिवान का कार्यालय, बाल संरक्षण इकाई सिवान, आई सी डी एस सिवान, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, शिक्षा विभाग सिवान, परिवहन विभाग सिवान, कृषि विभाग सिवान, विद्युत विभाग सिवान, उद्योग विभाग सिवान, अग्निशमन विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं जिला पंचायती राज विभाग सिवान।

इस अवसर पर पर प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले खिलाड़ियों पुलिस पदाधिकारी टॉप 10 टैक्स देने वाले, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को सम्मानित भी किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर टाउन हॉल सिवान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 जनवरी,2026 को संध्या 5:00 बजे से 8:00 बजे रात्रि तक संचालित होगा।
बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!