Explore

Search

June 13, 2026 4:38 pm

गोपालगंज में चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार 

गोपालगंज में चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुचायकोट थाना क्षेत्र से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। 13 फरवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम जलालपुर दुर्गा मंदिर के पास छापेमारी की।
इस दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गोलू कुमार (पिता–संतोष चौहान, निवासी रामपुर बंगरा, थाना तरैया, जिला सारण, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में संलिप्त दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूरे मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गोपालगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!