Explore

Search

February 14, 2026 8:35 am

बिहार से  बड़ी खबर :अवैध देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार से  बड़ी खबर :अवैध देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण पुलिस को अवैध देह व्यापार की मिल रही लगातार सूचनाओं के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 फरवरी 2026 को छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर स्थित एक घर में छापेमारी कर अवैध गतिविधि का भंडाफोड़ किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दो आरोपियों—गजेंद्र चौधरी और राहुल कुमार—को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 कंडोम, 29,630 रुपये नकद, 4 मोबाइल फोन, 1 पासबुक और 2 स्कैनर बरामद किए हैं।
इस संबंध में छतौनी थाना कांड संख्या 72/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस के कई अधिकारी और महिला थाना की टीम भी शामिल रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!