Explore

Search

February 14, 2026 4:13 am

Breaking News Motihari Police :मोतिहारी में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़

Breaking News Motihari Police :मोतिहारी में अवैध लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, 11 हजार नकली टिकट और 4.10 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी: बिहार पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली टिकट और नगदी बरामद की है।
दिनांक 12 फरवरी को मोतिहारी जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान बलुआ चौक निवासी कृष्णानंदन प्रसाद जयसवाल के घर से लगभग 11 हजार नकली लॉटरी टिकट (करीब 230 बंडल) तथा 4,10,650 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अवैध लॉटरी कारोबार के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!