Bihar Police Week 2026: दरभंगा में Blood Donation Camp, 33 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान |
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 26.02.2026 को दरभंगा स्थित पुलिस केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) समेत कुल 33 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
यह पहल न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए मददगार साबित हुई, बल्कि आम लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
आयोजन में किन-किन की रही भागीदारी?
यह कार्यक्रम बिहार पुलिस के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें
पुलिस केंद्र दरभंगा
अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर
मिथिला क्षेत्र पुलिस
के अधिकारियों और जवानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Author: K k sanjay
Post Views: 191

Total Users : 10218973
Views Today : 1990